- by Demo-reporter
- 13/05/2024

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बीती रात एसयूवी के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे मुआरी माइंस पर हुआ। एसयूवी चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद एसयूवी एक गड्ढे में पलट गई।
पीटीआई, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बीती रात एसयूवी के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे मुआरी माइंस पर हुआ। एसयूवी चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद एसयूवी एक गड्ढे में पलट गई।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को परासिया अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान हीरामणि, सुशीला शोलेकर और इंदुमती के रूप में हुई है, सभी की उम्र 55 वर्ष थी।
Suggested Articles


सीएम शिवराज के खास विधायक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
कैबिनेट का दर्जा मिलने के बाद रामपाल...
Read More
कांग्रेस ने भोपाल में ईडी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया शुरू
कांग्रेस ने भोपाल में ईडी कार्यालय के...
Read More

खरीदी केंद्रों का जिला विपरण अधिकारी ने किया
Read More