- by Yuvan News
- 22/08/2024

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। बदमाशों को शासन और पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं है। तभी तो शहर में बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी मना रहे बदमाश युवकों ने पिता और पुत्र पर गोलियां चला दी। बताया जाता है कि पिता पुत्र बदमाश युवकों से निकलने को लेकर रास्ता मांग रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बदमाशों ने पिता पुत्र पर गोलियां बरसा दी। विवाद में पिता रमेशचंद्र के हाथ में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। दरअसल मामला जनकगंज थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने देर रात समाधिया कॉलोनी में घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो लोगों को पकड़ लिया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Suggested Articles


डिंडोरी में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर फर्राटे भर रहे वाहन
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में...
Read More

एसडीओ के बयान और ठेकेदार की तानाशाही से ग्रामीणों में आक्रोश
खबर से आहत हो कर ठेकेदार ने पत्रकार को...
Read More
सांसद बोले, भोपाल के विकास के लिए जनता से मांगेंगे सुझाव
भोपाल में भाजपा जिला कार्य समिति की...
Read More