- by Yuvan News
- 20/06/2024

भारतीय रेल ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल-चिनाब रेल ब्रिज पर ट्रेन के परिचालन का सफल ट्रायल किया। यह पुल रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बनाया गया है। भारतीय रेलवे ने रविवार को चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल समेत संगलदान से रियासी तक इलेक्ट्रिक इंजन का सफल ट्रायल किया था। संभावना है कि इस रेल लिंक के साथ यात्रा चार से पांच महीनों में शुरू हो जाए।
उधमपुर से कटड़ा तो दूसरी तरफ कश्मीर से संगलदान तक रेल पहले से ही कनेक्ट है। अब संगलदान से रियासी के बीच 46 किलोमीटर खंड में ट्रेन चलाने की तैयारी है।
संगलदान से रियासी खंड के चालू होने का मतलब है कि जम्मू-कश्मीर के बीच रियासी से वैकल्पिक संपर्क होना। घाटी को कन्याकुमारी से जोड़ने की यह बड़ी उपलब्धि होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस रेल लिंक के साथ, घाटी और देश के बाकी हिस्सों के बीच यात्रा अगले चार से पांच महीनों में शुरू होने की संभावना है।
जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में चिनाब नदी के ऊपर बना रेल ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से लगभग 35 मीटर ऊंचा है। 1,315 मीटर लंबा पुल एक व्यापक परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क द्वारा सुलभ बनाना है।
Suggested Articles


सांसद बोले, भोपाल के विकास के लिए जनता से मांगेंगे सुझाव
भोपाल में भाजपा जिला कार्य समिति की...
Read More

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी टक्कर बेटी की मौत
अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां बेटी...
Read More
ईडी का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रषासन ने चलाई वाटर कैनन
ईडी का घेराव करने जा रहे कांग्रेस...
Read More
एक पेड़ मां के नाम,स्वच्छता अभियान, और जल संवर्धन मिशन
एक पेड़ मां के नाम,स्वच्छता अभियान, और...
Read More