Yuvan News
अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी टक्कर बेटी की मौत
  • by Yuvan News
  • 22/08/2024
Image

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला दमोह जिले के हटा का है। जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बेटी की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल है।दुर्घटना हटा दमोह मार्ग पर डगेनिया पुल के पास की है, जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय बेटी हर्षिता पाठक की मौत हो गई, जबकि मां रीना पाठक गंभीर रूप से घायल है। घटना बुधवार रात की है, दोनो मां बेटी स्कूटी से दमोह से हटा वापस लौट रही थीं। घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायलों को सिविल अस्पताल हटा भेजा। गंभीर घायल रीना पाठक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू की है।



Suggested Articles

Card image cap
छतरपुर थाने में पथराव, मुख्य आरोपी का मकान किया जमींदोज

छतरपुर थाने में पथराव, मुख्य आरोपी का...

Read More
Card image cap
पोखरा से काठमांडू जाते समय यूपी की बस नेपाल में नदी में गिरी,14 यात्रियों की मौत,40 से ज्यादा लोग सवार थे

पोखरा से काठमांडू जाते समय यूपी की बस...

Read More
Card image cap
सीएम शिवराज के खास विधायक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

कैबिनेट का दर्जा मिलने के बाद रामपाल...

Read More
Card image cap
दुनिया के सबसे ऊंचे आर्क ब्रिज पर दौड़ी ट्रेन

चिनाब रेल ब्रिज पर ट्रेन के परिचालन...

Read More
Card image cap
चौराहा बना मवेशियों का आराम गाह बना रहता है हादसे का अंदेशा

चौराहा बना मवेशियों का आराम गाह बना...

Read More
Card image cap
अब Youtube पर भी मिला AI का मजा!

Jump Ahead फीचर की मदद से देख पाएंगे वीडियो...

Read More

Your Articles

Yuvan News ?>
Get In Touch

Infront of Siddhi Vinayak Hospital, Tili Road Sagar, Madhyapradesh

07582-365900

hr@yuvannews.com

Follow Us
Popular News
इस साल बन सकता है रेकॉर्ड

हज यात्रा के लिए तैयार हो जाएं भारतीय मुस्लिम, इस साल बन सकता है रेकॉर्ड, तैयारियों में जुटी सऊदी सरकार

Schedule H Drugs

बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलती ये दवाईयां, जानें क्या है कारण, इन्हें शेड्यूल-H क्यों कहा जाता है

© Yuvan News. All Rights Reserved. Distributed by Innobimb Infotech Pvt. Ltd.